Kisan Protest 2025

Kisan Protest 2025: शंभू और खनौरी बोर्डर पर करीब 3000 पुलिस कर्मी तैनात

Kisan Protest 2025: शंभू और खनौरी दोनों स्थानों पर करीब 3000 पुलिस कर्मी तैनात

 

Kisan Protest 2025: बताया जा रहा है कि शंभू और खनौरी दोनों स्थानों पर करीब 3000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। और प्रदर्शन कर रहे 200 किसानों को भी हिरासत में लिया गया है।

खनौरी सीमा और आसपास के संगरूर और पटियाला जिलों में इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा भी पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद है। प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने केा लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगए है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि भगवंत मान ने दिल्ली में जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद पंजाब में किसान आंदोलन को खत्म करने की साजिश रची गई।

किसान नेता राकेश टिकैत का भी बयान सामने आया है। टिकैत ने कहा है कि पंजाब के बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में सरकार एक तरफ किसान संगठनों से वार्ता कर रही है।

दूसरी तरफ उन्हें गिरफ्तार कर रही है। पंजाब सरकार की कार्रवाई की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सभी किसान संगठन अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब