अजीज प्रताप सिंह खोसा

Haryana News: अजीज प्रताप सिंह खोसा यादगारी सर्कल कबड्डी व खेल मुकाबले कल

Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी लेंगे भाग : अमरपाल सिंह खोसा

ऐलनाबाद, 28 मार्च( रमेश भार्गव )

Haryana News: अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन ऐलनाबाद द्वारा 6वें सर्कल एवं नैशनल कबड्डी टूनार्मेंट व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च शनिवार को नोहर रोड स्थित अजीज प्रताप सिंह खोसा स्टेडियम में किया जा रहा है।

अजीज प्रताप सिंह खोसा
अजीज प्रताप सिंह खोसा

इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा ने बताया कि इस दिन सुबह 7 बजे ओपन 5000 मी. मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले को 4100 रुपए दूसरे स्थान पर 3100 रुपए व तीसरे स्थान पर आने वाले को 2100

-रुपए और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वही इस दिन लड़के व लड़कियों की अंडर-14 जिला स्तरीय 100 मीटर दौड़, अंडर 19 लड़के व लड़कियों की 400 मीटर दौड़, अंडर-19 लड़के व लड़कियों के लौंग जंप मुकाबले, लड़कियों के जिला स्तरीय खो-खो किलोग्राम लड़कों के मुकाबले, ओपन सर्कल कबड्डी लड़कियों के मुकाबले भी करवाएं जाएंगे।

लड़कियों के कबड्डी मुकाबले में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 रुपए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000 रुपए की नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा वही बेस्ट रेडर व स्टोपर को

3100-3100 रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन लड़कों की जिला स्तरीय सर्कल कबड्डी के मुकाबले भी होंगे जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 रुपए दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15000 रुपए की नगद राशि 3100-3100 की नगद राशि व ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा।

फाऊंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा ने बताया कि इन सर्कल स्टाइल कबड्डी मुकाबलों में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने खिलाड़ियों व दर्शकों को इन खेल मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब