Big Breaking Update

Sirsa Breaking News: सिरसा जिले की इस विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती दोबारा… हो सकते है रोचक परिणाम?

Sirsa Breaking News: सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती दोबारा होगी

Sirsa Breaking News: हरियाणा में बीते साल अक्टूबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती दोबारा होने जा रही है। यहां से पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला चुनाव हारे हैं। इसे लेकर कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सर्वमित्र कंबोज ने अपील की थी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की तरफ से कांग्रेस नेता की अपील को स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यह काउंटिंग 9 जनवरी से 13 जनवरी तक होगी। हालांकि, इस दौरान केवल 9 बूथों के बैलेट पेपर और EVM के वोटों को ही गिना जाएगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रानियां विधानसभा सीट पर कड़े मुकाबले में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत हासिल की थी। उनके मुकाबले में कांग्रेस के उम्मीदवार सर्वमित्र कंबोज दूसरे नंबर पर रहे। इनके बीच हार-जीत का अंतर केवल 4191 वोटों का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब