Haryana News: मतदान से पहले कांग्रेस को झटका, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल

Haryana News: मतदान से पहले कांग्रेस को झटका, नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल

Haryana News: रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल

अम्बाला/रतिया 28 फरवरी। आगामी 2 मार्चं को होने वाले अम्बाला नगर निगम के मेयर उपचुनाव के मतदान से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

नगर निगम में डिप्टी मेयर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश मेहता ने आज भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। आज ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा के मंच पर पहुंच राजेश मेहता ने यह राजनीतिक विस्फोट करके सबको चौंकाने का काम किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजेश मेहता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में अपने खिलाफ कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़े त्रिलोचन सिंह द्वारा भाजपा में शामिल होने का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने घर- घर जाकर हर कांग्रेसी को भाजपाई बनाने का काम करके कांग्रेस मुक्त करनाल करने का काम किया है।

उन्होंने आशा जताई कि उसी प्रकार राजेश मेहता भी एक-एक वोट कमल के फूल पर डलवाकर कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में राजेश ने भाजपा सदस्यता ग्रहण करते हुए न केवल मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया बल्कि कहा कि वह मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री असीम गोयल की जनहितैषी नीतियों को देखते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेवारी लगाएगी उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। मालूम हो कि राजेश मेहता ने 2020 में नगर निगम चुनाव कांग्रेस के समर्थन से जीता था और परिणाम के तुरंत बाद विनोद शर्मा के नेतृत्व वाली हरियाणा जनचेतना पार्टी का दामन थाम कर नगर निगम में डिप्टी मेयर बने थे।

हाल ही के विधानसभा चुनाव में जब हजपा के मुखिया विनोद शर्मा ने भाजपा को समर्थन की घोषणा की तो वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मतदान से ऐन पहले भाजपा में शामिल हो गए।

इसे अंबाला शहर कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मेहता स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

 

प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल

हरियाणा मुख्यमंत्री की रैली के दौरान रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना भाजपा में शामिल हो गईं। वह पहले कांग्रेस पार्टी से थीं, अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब