Aaj ke Taja Samachar

Haryana News: हरियाणा महिला कांग्रेस के 21 जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्त.. यहा देखे पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा महिला कांग्रेस के 21 जिलों में पदाधिकारी नियुक्त 11 अध्यक्ष, 7 महासचिव बनाए

 

Haryana News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधि- कारियों और जिला अध्यक्षों की पहली सूची को मंजूरी दे दी है।

 

यह जानकारी देते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची में जिला स्तर पर 21 महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस सूची में 11 जिलों में शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 7 महिला नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

महिला कांग्रेस की ओर से 11 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। निर्मल बल्हारा रोहतक शहरी जिला अध्यक्ष, सीमा खासा सोनीपत ग्रामीण, संतोष कुमारी जून हिसार जिला अध्यक्ष, रजिया बानो नूंह जिला अध्यक्ष, सुमन लोहचब झज्जर जिला अध्यक्ष, राजबाला हुडा रोहतक ग्रामीण जिला अध्यक्ष, डॉ. नवजोत कौर करनाल जिला अध्यक्ष, डॉ. राजवती महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष, लाजवंती ढिल्लों को जींद जिला अध्यक्ष, शीला अंतिल को सोनीपत शहरी जिला अध्यक्ष, सुमन को भिवानी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

वहीं दीपिका यादव को उपाध्यक्ष रेवाडी, निर्मला चौधरी को उपाध्यक्ष रोहतक, प्रियंका अग्रवाल को महासचिव फरीदाबाद, सुचित्रा देवी को महासचिव सोनीपत, आशा अहलावत को महासचिव सोनीपत, प्रज्ञा पाशा जैन को महासचिव कुरूक्षेत्र, दिव्या शुक्ला को महासचिव करनाल बनाया गया है जबकि रेखा मलिक को सचिव सोनीपत, राखी सेठी को सचिव फरीदाबाद, मुकेश श्योराण को सचिव रोहतक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब