Haryana CET: हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट. जाने क्या है नई अपडेट

Haryana CET: हरियाणा CET को लेकर बड़ी अपडेट. जाने क्या है नई अपडेट

Haryana CET: हरियाणा CET 2025 में शामिल होंगे 39 पद

 

Haryana CET: ग्रुप-C के पदों का विवरण जारी, इंजीनियरिंग-टेक्नोलॉजी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदों पर सीईटी से होगी परीक्षा

 

हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (2025) में विभिन्न विभागों में 39 पद शामिल होंगे। इसका विवरण सार्वजनिक कर दिया गया है। हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रुप C के पदों को भरने के लिए हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाता है।

 

इस एग्जाम से युवाओं को विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए अवसर मिलता है। हरियाणा सीईटी एक सरकारी परीक्षा है, जिसके जरिए हरियाणा में ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां होती हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) इस परीक्षा का आयोजन करता है।

 

हरियाणा में अभी तक सिर्फ एक सीईटी हुआ है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी ने 31 दिसंबर से पहले सीईटी एग्जाम कराने का ऐलान दिया था। लेकिन कुछ बिंदुओं पर संशोधन के कारण ये एग्जाम नहीं हो पाया। अब इसके फरवरी में होने के आसार हैं।

अब यहां पढ़िए किस विभाग में कितने पद

1. तकनीकी एवं अभियंत्रण विभाग में सबसे ज्यादा पदों को शामिल किया गया है। इनमें अनुभागीय अधिकारी (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) तकनीकी सहायक, तकनीशियन, प्लांट अटेंडेंट और असिस्टेंट लाइनमैन के पद शामिल हैं। वहीं प्रशासनिक और प्रबंधन विभाग में सहायक प्रबंधक, नगर अभियंता, पर्यवेक्षक, सहायक परियोजना अधिकारी और ऑपरेटर के पदों को शामिल किया गया है।

 

2. स्वास्थ्य विभाग में 5 पदों को शामिल किया गया है। इनमें फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थियेटर सहायक, दंत स्वास्थ्य और नेत्र सहायक के पद शामिल हैं। वहीं शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष, पुस्तकालय सहायक, फीचर लेखक, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के ग्रुप सी के पदों की भर्ती के लिए सीईटी का एग्जाम देना जरूरी होगा।

 

3. लेखा एवं वित्त विभाग में खाता सहायक, लेखा परीक्षक, मुनीम और लेखा लिपिक के पदों को शामिल किया गया है। वन एवं पर्यावरण विभाग में वन क्षेत्रपाल, जूनियर पर्यावरण इंजीनियर और जूनियर वैज्ञानिक सहायक के पद शामिल हैं।

 

4. कृषि एवं पशुपालन विभाग में कृषि निरीक्षक, पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक वहीं सिंचाई विभाग में नहर पटवारी, सूबेदार को शामिल किया गया है। वहीं सभी विभागों में लिपिक के पदों की भर्ती के लिए सीईटी एग्जाम देना जरूरी होगा।

 

5. मार्केटिंग बोर्ड में मंडी सुपरवाइजर और अकाउंटेंट वहीं कोऑपरेटिव सोसाइटी में रखे जाने वाले सब इंस्पेक्टर के पदों को ग्रुप सी की भर्ती में शामिल किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण पदों में जैसे राजस्व पटवारी, पटवारी और ग्राम प्रधान सचिव पद पर भी निकाले जाने वाली भर्ती के लिए सीईटी का एग्जाम देना होगा।

हरियाणा सीईटी परीक्षा के बारे में जरूरी बातें

यह परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के स्तर पर आयोजित की जाती है।

हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने के लिए सीईटी परीक्षा पास करनी होती है।

सीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवार की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलती है।

सीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवार को हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है।

सीईटी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब