Haryana Big Update: ग्रेच्युटी की राशि 5 लाख रुपए बढ़ाई गई
Haryana Big Update: सरकार ने दी मंजूरी, अब मिलेंगे 25 लाख, 72 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा
हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि कर्मचारियों के लिए मृत्यु-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की सीमा में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।
सीएम नायब सैनी पहले ही इस फैसले को मंजूरी दे चुके हैं। अब इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। हरियाणा में विभिन्न विभागों में करीब 72 हजार नियमित कर्मचारी हैं।