Haryana Big Breaking: परिजन बोले पहले दोषी पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और उनके बेटे के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो
Haryana Big Breaking: महेंद्रगढ़ के बाघोत गांव में 13 दिसंबर की शाम को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
शनिवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। बाद में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद रविवार को परिजन अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए।
परिजनों ने भाजपा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और उनके बेटे पर भी आरोप लगाए। मृतक के पिता का कहना है कि रामबिलास शर्मा ने उनके पैसे हड़पे हैं। उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए। वह राजनीतिक दबाव डालकर केस दर्ज नहीं होने दे रहा। चीफ सेक्रेटरी ने DGP को एक्शन लेने के ऑर्डर दे रखे हैं, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आपको बता दें कि बाघोत गांव निवासी कैलाश शर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके 2 लड़के हैं। बड़ा लड़का मोहित 26 वर्ष व छोटा लड़का पुलकित 25 वर्ष का है। दोनों लड़के अविवाहित हैं। 13 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे उसके दोनों लड़के गांव में किसी की जन्मदिन पार्टी से आए थे।
रात को 8 बजे उसके बड़े लड़के मोहित ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे पहले मोहित की मां ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसका बेटा इस बात से काफी परेशान था।