Ellnabad Breaking News: Questions raised on Ellenabad Municipal Chairman’s style of functioning, councillors reveal secrets
✍️अनिल चौधरी
Ellnabaad Breaking News: नगरपालिका में हो रहे विकास कार्यों के लिए होने वाली अजेंडा बैठकों को लेकर नगरपालिका के पार्षद ना संतुष्ट नहीं हैं नगरपालिका पार्षद संदिप घोड़ेला, पवन जाजू, वेद सैनी प्रतिनिधि बंटी शर्मा, विजय व्यास, चन्द्र मोहन ने सचिव नगरपालिका को मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा हैं इस दौरान पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने कहा की नगरपालिका चेयरमेन शहर के विकास के मामले में न केवल शहरवासीओं को बल्कि वार्ड के जनप्रतिनिधियों को भी गुमहराह कर रहे हैं |
उन्होंने कहा की नगरपालिका में नियमित रूप से होने वाली अजेंडा बैठकों में जिन विकास के एजेंडो पर बात रखी जाती हैं जो प्रस्ताव पास किये जाते हैं असल में टेंडर के दौरान उसे मनामाने तरिके से बदल दिया जाता हैं ऐसा कर के पार्षदों के हस्ताक्षर करवा कर के गुमहराह किया जाता हैं |
पार्षद प्रतिनिधि बंटी शर्मा ने कहा की चेयरमेन की मनमानी के कारण वार्डवासीयों में पार्षदों के प्रति अविश्वास बढ़ रहा हैं जन प्रतिनिधि व आम जन में दरार पैदा हो रही जिससे वार्ड में उनकी छवि का नुकसान हो रहा हैं |
पार्षद संदिप घोड़ेला ने कहा की नगरपालिका का बजट ऊँची दुकान फीका पकवान साबित हो रहा हैं बजट की रकम तो बड़ी संख्या प्रतीत होती हैं लेकिन असल में शहर का विकास ऊंट के मुँह में जीरे के सामना हैं उन्होंने कहा की शहर का बजट 27 करोड़ का बताया गया लेकिन असल में शहर के विकास में लगभग 3 करोड़ खर्च किये गए हैं |
शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में कम और नगरपालिका के खुद पर ज्यादा खर्च किया जा रहा हैं संदिप घोड़ेला ने कहा की नगरपालिका के कागज पेन का खर्च 24 लाख रूपये कर रखा हैं |
नगरपालिका सचिव रविंद्र कुमार ने इस वारे क्या कहा?
नगरपालिका सचिव रविंद्र कुमार ने इस पुरे मामले में कहा की शहर के विकास कार्यों के लिए अजेंडा बैठक होती हैं जिसमे शहर के सभी वार्डो के पार्षदों को लिखित में पूर्व में बताया जाता हैं सहमति बनने पर प्रस्ताव पास किया जाता हैं एक एक पार्षद की प्रतिक्रिया दर्ज की जाती हैं
नगरपालिका के कुछ पार्षद ने ज्ञापन दिया हैं जिसे मार्क कर आगे भेजा जायेगा नगरपालिका के पार्षद व चेयरमेन के बीच सामंजसय बना कर शहर के विकास को आगे बढ़ाया जायेगा
क्या कहते हैं चेयरमेन रामसिंह सोलंकी?
इस पर अपनी बात रखते हुए नगरपालिका चेयरमेन रामसिंह सोलंकी ने कहा की ऐलनाबाद शहर में निरंतर विकास हो रहा हैं सभी विकास कार्यों के लिए नगरपालिका में नियमित बैठक होती जिसके लिए सभी पार्षदों को बुलाया जाता हैं सभी की सहमति व हस्ताक्षर से ही प्रस्ताव पास किये जाते हैं बिना पार्षद की सहमति कोई भी प्रस्ताव पास नहीं हो सकता |
उन्होंने कहा की वित्त वर्ष 2025 का जो बजट पेश किया गया हैं उसके आधार पर शहर के विकास में करोड़ों रूपये खर्च किये जाने हैं इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तक 3 करोड़ के लगभग खर्च किये गए हैं 15 करोड़ के लगभग विकास कार्य प्रस्तावित हैं जिनका काम चल रहा हैं
पार्षदों की नाराजगी को लेकर चेयरमेन रामसिंह सोलंकी ने कहा की मुझे नहीं पता वो किस बात पर नाराज हैं लेकिन शहर के विकास में किसी तरह की अड़चन नहीं आने दूंगा शहर का नमस्ते कास निरंतर जारी रहेगा |