Delhi CM Rekha Gupta: These special things will reach Delhi from Jind for Rekha Gupta, aunty said- ‘From ghee, lassi to
20 फरवरी गुरूवार 2025
Delhi Cm Rekha Gupta: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया है। आज वह दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ हरियाणा के जींद में है, जहां पर उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। दिल्ली की सीएम बनने के मौके पर रेखा गुप्ता के परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। इस जश्न के अवसर पर रेखा गुप्ता के भाई और उनकी चाची की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Delhi Cm Rekha Gupta: पुश्तैनी गांव का परिवार भी शपथ ग्रहण में होगा शामिल
रेखा गुप्ता के दिल्ली की सीएम बनने पर उनके भाई ने जींद में परिवार का माहौल बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और जींद से उनके परिवार के पांच लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के भी कुछ इस समारोह में भाग लेने के लोग दिल्ली जाएंगे। रेखा गुप्ता के भाई ने बताया कि उनके पैदा होने से पहले ही रेखा गुप्ता जींद से निकलकर दिल्ली चली गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए यहां पर आती जाती रहती हैं।
मौसी ने बनाया रेखा गुप्ता की पसंद का खाना
आज गुरुवार को रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाली हैं। इस पर उनकी मौसी शकुन्तला ने कहा कि वह अपनी बेटी की खुशी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह रेखा गुप्ता की पसंद की घी, लस्सी और कई सारी चीजें तैयार करके साथ में लेकर जा रही हैं।उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता को बाजरे की रोटी और मलाई वाला दूध बहुत ज्यादा पसंद है। रेखा गुप्ता की मौसी ने आगे बताया कि सीएम बनने के ऐलान के बाद उन्होंने खूब जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि गांव की कई महिलाएं भी शपथ समारोह में जाएंगी। इसके अलावा वह गांव में बड़ा प्रोग्राम भी करवाएंगे।
सीएम सैनी ने दी रेखा गुप्ता को बधाई
दिल्ली की सीएम बनने के मौके पर रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए सीएम नायब सैनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई देता हूं। सैनी ने आगे लिखा कि दिल्ली के विकास का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। माँ यमुना दिल्ली की पहचान बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का विकास होगा और दिल्ली एक आधुनिक शहर बनेगा। बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले बीजेपी से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी दिल्ली के सीएम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।