CM Nayab: Prime Minister Narendra Modi is carrying forward the dreams of Dr. Shyama Prasad Mukherjee and the ideas of Pandit Deen Dayal Upadhyay

Cm Nayab: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Cm Nayab: देश के 140 करोड़ लोगों को वट वृक्ष रूपी भाजपा छांव देने का काम कर रही : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भाजपा की यात्रा दो सांसदों से शुरू हुई और अब पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन बार नॉन स्टॉप सरकार बनी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय 46वां स्थापना दिवस पंचकूला में धूमधाम से मनाया

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हवन-यज्ञ कर नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में अटल पार्क,अटल चौक का शिलान्यास और पंचकमल कार्यालय में अटल सभागार का उद्घाटन किया

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को पहला महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट देंगे और यमुनानगर में थर्मल पॉवर की आधारशिला रखेंगे : नायब सैनी

पंचकूला 06 अप्रैल। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय 46वां स्थापना दिवस पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ मौके पर रविवार को भाजपा का प्रदेश कार्यालय रोहतक से पंचकूला शिफ्ट हो गया।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने विधिवत हवन-यज्ञ कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं सहित प्रदेशवासियों को भाजपा के स्थापना दिवस और राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य जीवन की कामना की।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अटल चौक, अटल पार्क की आधारशिला रखी और पंचकूला कार्यालय में अटल सभागार का उद्घाटन भी किया।

 

अटल सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने।

 

अटल जी के नेतृत्व में जनसंघ के बाद भाजपा की यात्रा दो सांसदों से शुरू होकर इतनी तेज गति से आगे बढ़ी कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीन बार जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और आज नॉन स्टॉप भाजपा की सरकार देश में काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि अटल जी ने एनडीए का गठन किया जिसे आज प्रधानमंत्री मोदी भी साथ लेकर चल रहे हैं और देश को आगे बढ़ाने और विकसित करने का काम कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल से संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रदेश की जनता की अपेक्षाओ पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज अटल पार्क का शिलान्यास हुआ है, इस पार्क में अटल जी की स्मृतियां देखने को मिलेगी और अटल जी की एक बड़ी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा आज एक वट वृक्ष बनी है और इसे वट वृक्ष बनाने में कई पीढ़ियां खपी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या का परिणाम है कि देश के 140 करोड़ लोगों को वट वृक्ष रूपी भाजपा छांव देने का काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आगे बढ़े। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डा. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को गति देते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश गति से बदला है। आष्युमान कार्ड से गरीबों को इलाज हो रहा है। देश में प्रधानमंत्री जन औषधालय खुले हैं जहां सस्ती दवाईयां लोगों को मिल रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति को मजबूत करते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। सड़क मार्ग द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट का सफर दो ढाई घंटों में पूरा हो रहा है। श्री सैनी ने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने में हम सभी कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रहने वाली है। हमारा नेता अगर कोई बात बोलता है तो उसकी जिम्मेदारी पूरी टीम की होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत बना और जल्द ही 2029 से पहले विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति भारत बन जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को भारत रत्न भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर हरियाणा आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा को पहला महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट देंगे और साथ ही यमुनानगर में चौघरी दीनबंधू छोटूराम थर्मल पॉवर की 800 मेगावाट क्षमता की एक युनिट की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया

 

 

 

सांसद जय प्रकाश को भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा

 

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा की विचार धारा सभी को साथ लेकर चलने की है। हिसार एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर सांसद जय प्रकाश को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद जय प्रकाश जल्द ही आवेश में आ जाते हैं और ऐसा इसलिए होता है कि पीएम मोदी काम कर रहे हैं और देश को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि कांग्रेस में यह प्रचलन नहीं है। नायब सैनी ने कहा कि जय प्रकाश हिसार के सांसद हैं और उन्हें कार्यक्रम में आना चाहिए और हिसार एयरपोर्ट से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या भी जाना चाहिए।

 

 

 

किसी कर्मचारी को हटाया नहीं जा रहा, विपक्ष युवाओं को गुमराह कर रहा है

 

भाजपा के मुख्यालय शिफ्ट होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं और लोगों के चंडीगढ़ में काम होते हैं तो इस कार्यालय से काफी मदद मिलेगी। एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने एचकेआरएन के 1 लाख 20 हजार युवाओं का जॉब सुरक्षित किया है। किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जा रहा है। विपक्ष खाली गुमराह करने का काम कर रहा है। सीएम ने यह भी कहा कि अगर कहीं कोई शिकायत है तो वह जांच का विषय है।

 

 

 

वक्फ संशोधन बिल से कांग्रेस की दाल रोटी बंद हो गई

 

एक अन्य सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में बुक पहुंचाने का टैंडर हो चुका है। जल्द ही किताबें बच्चों तक पहुंच जाएगी। वक्फ संशोधन बिल पर श्री सैनी ने कहा कि हमने विधानसभा में भी घोषणा की थी और एक कमेटी भी बनाई है। हरियाणा में कोई मामला है तो उसकी जांच की जाएगी। वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज के हित में है। कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से कांग्रेस की दाल-रोटी बंद हो गई है। कांग्रेस अपने वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए काम करती थी लेकिन मोदी जी ने कांग्रेस की गलतियों मे सुधार किया है।

 

 

 

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाः पंडित मोहन लाल बड़ौली

 

 

 

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व हरियाणा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करता है : बड़ौली

 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रित राजनीतिक पार्टी बनी है। हम सभी एकजुट होकर भाजपा परिवार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 21 राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकार है। नगर निगम, नगरपरिषद, नगरपालिका या फिर जिला परिषद सभी जगह भाजपा के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जिस विचार को लेकर पाटी का गठन हुआ आज उसी विचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित देश और विश्व गुरू बनाने की दिशा में लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त हो रहा है। कांग्रेस व अन्य दलों के नेता भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि हमें एकजुट होकर पार्टी की सेवा करनी है, अब जल्द ही पंजाब में परीक्षा की घड़ी आने वाली है, हमें मिलकर काम करना है।

 

श्री बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में जब बैठकें होती है और हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हरियाणा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करता है तो हमें गर्व होता है। दिल्ली में एक चैनल के उद्घाटन पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि हमें भी भाजपा के कार्यकर्ताओं से ट्रेनिंग लेनी होगी और काम करने का तरीका सीखन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें कमल के फूल के लिए काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

 

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर कुलभूषण गोयल, चेयरमैन कृष्ण लांबा, ओम प्रकाश देवी नगर सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब