Axis My India and CNX also came out with exit polls

Axis My India और सीएनएक्स का भी एग्जिट पोल आया

Axis My India and CNX also came out with exit polls

 

Axis My India: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। चुनाव के बाद एक्सिस माई इंडिया और सीएनएक्स का भी एग्जिट पोल सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि चुनाव में आप और बीजेपी कितनी सीटें जीत सकती हैं।

 

दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल आया सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बीते 5 फरवरी को संपन्न हो चुकी है। केंद्रशासित प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। अब सभी राजनीतिक दलों और जनता की नजर 8 फरवरी को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। इस बीच एक्सिस माय इंडिया और सीएनएक्स ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। दोनों ही एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई है। आइए जानते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।

 

किसे कितने फीसदी वोट?

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, भाजपा को पुरुषों के 50 फीसदी और महिलाओं के 46 फीसदी वोट मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी को पुरुषों के 40 फीसदी और महिलाओं के 44 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को पुरुष और महिलाओं दोनों से 3-3 फीसदी वोट मिल रहे हैं। भाजपा को कुल 48 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी, कांग्रेस को 7 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

 

भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 15 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट तो वहीं, अन्य दलों को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

पार्टी वोट प्रतिशत सीटें

आम आदमी पार्टी 42% 15 से 25

भाजपा+ 48% 45 से 55

कांग्रेस 7% 0 से 1

अन्य 3% 0 से 1

सीएनएक्स का भी एग्जिट पोल आया सामने।

दूसरी ओर सीएनएक्स ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 49 से 61 सीटें, आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें, कांग्रेस को 0 से 1 सीट और अन्य दलों को 0 सीट मिलने का अनुमान है। चुनाव में भाजपा को 49.05 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 41.52 फीसदी, कांग्रेस को 5.37 फीसदी और अन्य को 4.06 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

पार्टी वोट प्रतिशत सीटें

आम आदमी पार्टी 41.52% 10 से 19

भाजपा+ 49.05% 49 से 61

कांग्रेस 5.37% 0 से 1

अन्य 4.06% 0 से 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

bajra garlic roti: सर्दियों में होती है जब हेल्दी फूड की बात, तो शानदार साबित होगी यह डिश Om Prakash Chautala से जुड़ीं वो बातें… जिन्हें हर कोई नहीं जानता; सियासी सफर से बनाई अलग पहचान scariest horror movie: 100 में से 1 आदमी ही देख पाएगा पूरी, कमजोर दिल वाले रहें दूर! शुभ है घर में इन 3 जीवों को पालना, पैसों से भरी रहेगी जेब